भव्य कलश यात्रा के साथ क्षिप्रा तट पर प्रारंभ हुई सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा, 28 दिसंबर को 251 कन्याओं का विवाह

- मोक्ष का सीधा सरल मार्ग है श्रीमद भागवत कथा का श्रवण — उत्तम स्वामी




भारत सागर न्यूज/देवास।
विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित निः शुल्क कन्या विवाह एवं श्रीमद भागवत कथा के आयोजन के शुभारंभ में 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे क्षिप्रा के तट से निकली कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रख शोभा को भव्य रूप प्रदान किया दिलीप अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, 




डॉ अंकित अग्रवाल, श्रीमती अनुष्का अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, श्री मति राधिका अग्रवाल ने श्रीमद भागवत पुराण सर पर धारण कर कलश यात्रा को सुशोभित किया। 




यात्रा में रथ पर सवार थे आध्यात्मिक संत भागवताचार्य महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी एवं विश्व हिंदू परिषद मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्रसिंह पंवार। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री महेश शर्मा शिवगंगा अभियान,झाबुआ संस्थापक। 




साथ ही गुरु भक्त मंडल के तपन भौमिक, हेमंत अतत्रिवाल, अशोक पांचाल, सुनिल अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह समरसता प्रमुख शिवप्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय पांचाल, जिला गौ-रक्षा प्रमुख रमेश कौशल, अभिजीत ठाकुर, 




भाजपा "मन की बात कार्यक्रम" जिला संयोजक कपिलसिंह पंवार, सर्वसमाज जनसेवक संगठन लोकसभा अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, पार्षद गणेश पटेल, रामचरण पटेल, जीवन यादव, सौदानसिंह सहित अनेक गणमान्य थे। 




यात्रा व रथ का कई स्थानों पर सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ हिंदू समाज जनों ने भव्य स्वागत किया। कथा दोप 1 बजे प्रारंभ हुई । कथा के प्रथम दिवस भागवताचार्य उत्तम स्वामी ने श्रीमद भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मोक्ष का सीधा सरल मार्ग है श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना। 




भक्ति वैराग्य से नहीं भावों से होती है। हम संसारी को इश्वर की प्राप्ति हेतु तप को सत्य को धारण करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। आज कथा ठीक 12 बजे प्रारंभ हो जाएगी।

Comments