फिल्म राहू केतु का गाना लांच निर्माता एवं अभिनेता उज्जैन आयें बाबा महाकाल के दर्शन किये ।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । फिल्म अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, निर्माता सूरज सिंह एवं गायिका राजा कुमारी ने आज बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 




बता दें कि हिन्दी फिल्म राहू केतु के गाने की लांचिंग आज उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। जिसके चलते फिल्म निर्माता सूरज सिंह, अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और प्रसिद्ध गायिका राजा कुमारी उज्जैन आयें हुए हैं। 




सभी ने आज शाम को महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की और से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका सम्मान किया। 




इस दौरान अभिनेता वरुण और पुलकित ने बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से जीवन घन्य हों गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा