सिटी कॉन्वेंट स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव सम्पन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन उत्साह के साथ हुआ। पहले चार दिनों तक लीग मैचों के रूप में खो-खो, फुटबॉल, रग्बी, कबड्डी, डोज़बॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, शॉटपुट, 100–200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, रस्साकशी, स्लो साइकिल रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिदिन आयोजित की गई।, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 




समाजसेवी मोहन वर्मा, प्रेमनाथ तिवारी, आदिल पठान, तथा बीआरसी ब्लॉक समन्वय अधिकारी किशोर वर्मा ने विद्यालय पहुँचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल भावना को सराहनीय बताया। चार दिनों की प्रतियोगिताओं के आधार पर हाउसों को अंक प्रदान किए गए। अंतिम दिन कुल अंकों की घोषणा में रेड हाउस सर्वाधिक अंक प्राप्त कर इस वर्ष का ओवरऑल चैम्पियन बना। रेड हाउस के कप्तान खुशी ख़तवा व धैर्य देशमुख ने उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया। 




खुशी खतवा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और रिले रेस में शानदार प्रदर्शन कर रेड हाउस की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाउस इनचार्ज रेनू जैन का मार्गदर्शन टीम की बड़ी ताकत बना। पूरा आयोजन खेल विभाग के शिक्षकों— महेश सोनी, मोना धाकड़, एंथनी दास द्वारा व्यवस्थित रूप से सम्पन्न किया गया। पुरस्कार वितरण की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या प्रतिमा जैन रहीं, जबकि उप प्रधानाचार्या शैलजा पिल्लै ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए बच्चों को खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी प्रधानाचार्य प्रतिभा जैन ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन