महाआरती के बाद शुरू हुआ भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
भारत सागर न्यूज/देवास। श्रीनाथ गार्डन के पास, मल्हार रोड पर परम पूज्य पं. शुभम कृष्ण दुबे के मुखारबिंद से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा की पूर्णाहूति हुई। पूर्णाहुति के पश्चात शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
आयोजक श्रीमती सरोज बजरंग बैरवा (पूर्व पार्षद) ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे संगीतमय माता रानी की महाआरती हुई। सर्वप्रथम स्थानीय सहित आसपास से आई कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढाई व भोजन प्रसादी कराते हुए उन्हें उपहार भेंट किया गया। तत्पश्चात दोपहरी 2 बजे से भण्डारा (महाप्रसादी) का कार्यक्रम शुरू हुआ।
जो शाम 6 बजे तक सतत रूप से चलता रहा। पूरे भण्डारा प्रसादी के दौरान मातृशक्ति के साथ आई कन्याओं का भी पूजन आयोजक द्वारा किया गया। नगर के हजारों भक्तों ने भंडारे में आकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजक ने कथा के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करनेे पर सभी का आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment