देवास जिला अस्पताल की लापरवाही उजागर: बच्ची के इलाज में टालमटोल, कलेक्टर ने किया देर रात औचक निरीक्षण




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक घायल बच्ची को समय पर इलाज न मिल पाने का मामला सामने आया, जिसके बाद कलेक्टर ने देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण कर हकीकत जानी।बीएसपी जिला अध्यक्ष एडवोकेट दरियाव सिंह मालवीय की पोती अंकिता सीढ़ी से गिरने के बाद उल्टियां आने लगीं। 




परिजन उसे तुरंत देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे और इलाज के बजाय टालमटोल किया गया। परिजनों का कहना है कि बिना समुचित जांच के ही बच्ची को सीधे इंदौर रेफर कर दिया गया। इस लापरवाही से नाराज होकर मामले की शिकायत प्रशासन तक पहुंची। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देर रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। 




निरीक्षण के दौरान कई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में दोषियों पर ठोस कार्रवाई होगी या फिर सिस्टम की लापरवाही यूं ही जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा