प्रदेश व जिले की सबसे पहले बनी अटल ग्राम सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण

- सांसद और क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया लोकार्पण




भारत सागर न्यूज/खाचरोद/संजय शर्मा ।
खाचरोद तहसील की ग्राम पंचायत प्रथम में प्रदेश व जिले के सबसे पहले बनी ग्राम पंचायत  भवन का लोकार्पण सांसद अनिल फिरोजिया और स्थानीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने किया  38 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन और ₹800000 की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है लोकार्पण में अतिथियों ने लाड़ली लक्ष्मी योजना आयुष्मान योजना राशन पात्रता पर्ची योजना आदि के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।




जिले में सर्व प्रथम अटल सुशासन पंचायत भवन का लोकार्पण हुआ  -

वही बात करे तो बरथुन में बनी अटल सुशासन ग्राम पंचायत जिले की पहली ग्राम पंचायत है जिसकी जानकारी नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने मीडिया को उन्होंने बताया की अभी ऐसी कई ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण होना है। 




जिसका कार्य अभी पूरा होना बाकी है और कार्य पूरा होने पर जल्द ही सभी का लोकार्पण भी कर दिया जाएगा वही सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की पहले कांग्रेस के शासन में विकास केवल कागजों पर किया जाता था योजना शिर्फ कांग्रेस नेताओं के लिए ही बनती थी सरकारी योजना का पैसा लाभार्थियों के पास नहीं पहुंच पाता था सिर्फ कांग्रेस के नेताओं का ही भला होता था।




परन्तु जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से हितकारी के खातों में राशि सीधे पहुंचती हैं चाहे वह किसान हो चाहे वह आम जनता हो  वही वही शांतिलाल चौधरी सरपंच प्रतिनिधि ने ग्राम विकास के लिए सांसद अनिल फिरोजियान व विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान को एक मांग पत्र भी सोफा इस पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी स्वीकृति जाहिर की इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत राकेश चंद्रवंशी जयदीप सिंह सोनगरा अनोखी लाल भंडारी मांगीलाल पाटीदार लक्ष्मी नारायण संगीतला लाल सिंह बंजारी लक्ष्मी नारायण गहलोत जनपद सीईओ गिरिराज शर्मा सहित सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन