अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किए।

जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास 




भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा  अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 





इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त बागली क्षेत्र में  कार्यवाही कर 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया । 




कार्यवाही में  05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 66400 रुपये है।  




कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव आबकारी आरक्षक राजेश जोशी,सुरेंद्र एवं गीतेश सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन