1 फरवरी को निकलेगी भव्य खाटूश्याम निशान यात्रा




भारत सागर न्यूज/देवास। माँ तुलजा भवानी एवं माँ चामुण्डा की पावन धरा देवास में श्री श्याम सरकार परिवार द्वारा सातवें वर्ष भी भव्य खाटूश्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।




निशान यात्रा रविवार, 1 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर, शुक्रवारिया हाट, देवास से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एल.आई.जी. मुखर्जी नगर स्थित पॉयनियर स्कूल के समीप श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंचेगी, जहाँ इसका समापन होगा।




आयोजन समिति के सदस्य कमल गुर्जर, अभय तावर, रवि पटेल, गौरव सोनी, निखिल, आशीष, जितेन, अरुण, रोहित उपाध्याय, अजय परिहार, मंगल सोलंकी, सुनील वर्मा, कमल राठौर, कपिल यादव, पंकज जैन, अनिल वर्मा एवं जितेन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने समस्त श्याम प्रेमियों से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निशान यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।




यह कार्यक्रम “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले” के सान्निध्य में तथा “श्री श्याम सरकार परिवार” के निवेदन पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी विक्की गुप्ता द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा