खजुरिया बीना में नर्मदा पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक मनोज चौधरी बोले—किसानों व आमजन के लिए विकास की नई राह

- क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत खजुरिया बीना में नर्मदा पेयजल के शुभारंभ अवसर पर बोले की यह नर्मदा पेयजल व सिंचाई योजनाएं आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों व आमजन के लिए काफी विकास का कार्य करेगी




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या।
क्षेत्रीय विधायक मनोज  चौधरी के मुख्य आतिथ्य में व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार  की  अध्यक्षता में व सरपंच दिनेश पाटीदार नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैधव वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल शर्मा विधानसभा प्रभारी बापूलाल धौसरिया नगर मंडल महामंत्री रमेश संदूकलिया जनपद सदस्य समेत अतिथियों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। 




आयोजन में स्वागत भाषण कन्हैया लाल पाटीदार ने व संचालन भरत पाटीदार ने व आभार शांतीलाल पांचाल ने किया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक मनोज जी चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खजुरिया बीना में जो आज नर्मदा पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी से नलों में पानी का शुभारंभ हो रहा है 




ये अवसर निश्चित आने वाले समय में खजुरिया बीना के आमजन व ग्राम वासियों के लिए पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में नर्मदा सिंचाई योजना करीब 6 हजार करोड़ की योजना  व पेयजल के लिए 247 करोड़ की योजना जिसका कार्य लगातार चल रहा है 




जो आने वाले समय में यह योजनाएं पूर्ण होगी तो निश्चित क्षेत्र के किसानों व आमजन के लिए काफी विकास के कार्य करेगी इसी अवसर में नर्मदा पेयजल की करीब 247 करोड़ की योजना का काम लगातार चल रहा है इस योजना के अंतर्गत हाटपिपल्या विधानसभा के अनेक गांवों को इसका फायदा मिलेगा इसी के अंतर्गत अनेक गांवों में पेयजल योजना का पानी शुरू हो चुका है। 




खजुरिया बीना में भी पानी शुरू हो चुका है निश्चित आने वाले समय में बचे हुए गांवों में भी पेयजल का पानी उपलब्ध होगा। आयोजन में पूरे खजुरिया बीना में   कलश यात्रा निकाली गई  कलश यात्रा में माता बहने व महिलाएं कलश सिर पर रखकर कलश यात्रा में चल रही थी कलश यात्रा में सभी अतिथि गण ग्राम वासी गण व क्षेत्रीय विधायक मनोज जी चौधरी साथ साथ चल रहे थे।आयोजन में खजुरिया बीना में 25  लाख रुपए का सामुहिक भवन व चार लाख रुपए का मंदिर में चद्दर सेट का भूमिपूजन आयोजन भी सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन