तराना में दो पक्षों के बीच विवाद, आगजनी व तोड़फोड़; उज्जैन से पुलिस बल तैनात
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन जिले की तराना तहसील में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना के दौरान भीड़ द्वारा आगजनी और पथराव किए जाने की सूचना है, जिसमें कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हालात को देखते हुए उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद के एक प्रचारक और उनके साथी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और थाने का घेराव किया।
इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया, जिससे बसों सहित कुछ वाहनों में आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन से भी पुलिस बल तराना भेजा गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Comments
Post a Comment