तराना में बे-मौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता
भारत सागर न्यूज/तराना। तराना क्षेत्र के नाहरखेड़ी सहित आसपास के कई गांवों में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं व चने की फसल को भारी नुकसान होने की खबर है।
अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बाद तराना विधायक महेश परमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर
उज्जैन जिले के प्रभावित किसानों की नष्ट फसलों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने किसानों को शीघ्र राहत राशि प्रदान करने एवं फसल बीमा क्लेम दिलाने की भी अपील की है।
किसानों का कहना है कि यदि समय पर सर्वे और मुआवजा नहीं मिला तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। क्षेत्र के किसान शासन-प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।







Comments
Post a Comment