जाट समाज ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला जाट समाज द्वारा संचालित वीर तेजाजी स्कूल,नानूखेडी परिसर पर 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष मीनाराव व सचिव अन्तिम अग्रवाल तथा ग्राम पंचायत बांगर के सरपंच तथा देवास जिला जाट समाज के अध्यक्ष दिलीप जाट की अध्यक्षता में सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती,भारत माता तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया। 



विद्यालय के नन्हें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत,नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये। जाट समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यनारायण वर्मा,यशवंत डागोरा तथा राधाकिशन जाट बैरागढ़ द्वारा राष्ट्र भक्ति पूर्ण गीतों से बच्चों और उनके अभिभावकों को जोश से भर दिया ,इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष भारत सिंह मलिक बच्चों को पेन पेन्सिल व कम्पास से पुरस्कृत कर मिठाई वितरण किया गया। 



वीर तेजाजी स्कूल स्टॉफ के सदस्य पन्नालाल तथा पूजा का समाज के उपाध्यक्ष भगत सिंह मलिक द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों के द्वारा लड्डू व फ्रूटी जूस बाटा गया। समाज के पदाधिकारी राधाकिशन जाट,



भारतसिंह मलिक,नंदकिशोर जाट,कैलाश जाट,राहुल जाट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्राचार्य सीमा आर्य ने किया तथा आभार यशवंत डागोरा ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन