अभिनेता सुनील शेट्टी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदीजी के कान में कही मनोकाम
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी नंदी हाल पहुंचे और नंदीजी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। महाकाल मंदिर समिति की ओर से दर्शन उपरांत सहायक प्रशासक एस.एन. सोनी एवं सिम्मी यादव द्वारा उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है, और इसी क्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी का यह धार्मिक दौरा रहा।




Comments
Post a Comment