सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ ने परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
भारत सागर न्यूज/देवास। समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ, देवास द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में स्थानीय होटल लगन पैलेस में मनाया गया। प्रातः 10:30 बजे देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने ब्राह्मण समाजजनों एवं अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
ध्वज को सलामी देने के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा मिठाई प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विधायक श्रीमती पवार का पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक महोदया ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, पार्षद शीतल गेहलोत, धर्मेंद्र सिंह बैस, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के पश्चात संघ के कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार, 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य एवं विशाल स्वरूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ समाजजनों ने अपने सुझाव दिए तथा आयोजन में सहयोग का संकल्प लिया। प्रमुख रूप से देवकीनंदन समाधिया, विक्रम शर्मा, अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, त्रिभुवन शर्मा, रमेशचंद्र जोशी, सुरेंद्र बिल्लौरे, यशवंत तिवारी, ओ.पी. तिवारी, राजेश व्यास, हर्ष शास्त्री, सुरेंद्र दुबे,
सुदामा शर्मा, सुनील शर्मा, अंकित शर्मा, कृष्णकांत पांडे, मनोज शर्मा, कृष्णम शर्मा, भरत शर्मा, दीपक जोशी, मनोज व्यास, अरविंद भट्ट, पंकज प्रधान, संजय तिवारी तथा मातृशक्ति में श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती हर्षा जोशी, श्रीमती हर्षा तिवारी, श्रीमती सोनल शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव देवकीनंदन समाधिया ने आभार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया।






Comments
Post a Comment