अमर शहीदों के सम्मान में देवड़ा के नेतृत्व में निकली जिले की सबसे बड़ी तिरंगा।

- यात्रा विधायक डॉ. चौहान ने पूरे जोश के साथ लहराया तिरंगा




भारत सागर न्यूज/नागदा । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्रांति ग्रुप के तत्वावधान में अमर शहीदों के सम्मान में जिले की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भवानी सिंह देवड़ा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे और मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते नजर आए।





तिरंगा यात्रा सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बिरलाग्राम पहुंची। वहां से पालिया रोड होते हुए इंदिरा चौक पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।




इस भव्य आयोजन में जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला महासचिव राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन एवं विजय पटेल सहित छोटे मल्लाह, श्रीराम शर्मा, पुष्पेन्द्र सोलंकी, त्रिलोक प्रजापत, महेश प्रजापत, जनक पुरोहित, संतोष प्रजापत, राजू प्रजापत, रवि प्रजापत, लखन टटावत, भूपेन्द्र टटावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने एकजुटता और देशभक्ति का परिचय दिया।




पूरे मार्ग में देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मार्ग में मौजूद लोगों ने तिरंगा यात्रा की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि भवानी सिंह देवड़ा द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, जो जनभागीदारी और देशप्रेम की एक सशक्त छाप छोड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन