नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अत्यंत महत्वपूर्ण, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्‍टर सिंह

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
------------
- कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अन्‍तर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट और साततलाई में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का किया निरीक्षण









भारत सागर न्यूज/देवास । कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत जल शुद्धिकरण संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर सिंह ने पंपिंग यूनिट, इंटेकवेल, क्लोरीनेशन यूनिट अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने विभागीय अधिकारियों से योजना की सम्पूर्ण कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली कि संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है और पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया कैसे संचालित हो रही है।
     



कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नेमावर समूह जल प्रदाय योजना जिले की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों एवं कई गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। 




उन्‍होंने कहा कि इस योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि लाभार्थी ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सकें। कलेक्‍टर सिंह ने अधिकारियों से योजना तहत कार्य में आ रही समस्या संबंधी जानकारी भी ली तथा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
     



कलेक्‍टर सिंह ने साततलाई में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्‍होंने प्‍लांट के सभी सेक्‍शनों का अवलोकन किया। उन्‍होंने इंजीनियरों से प्‍लांट के संबंध में संपूर्ण जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने इंजीनियरों से कार्य में आ रही समस्‍याओं के संबंधित जानकारी भी ली। 




कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिये कि अप्रैल-2026 तक वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट में पानी लाया जाये ताकि सितम्‍बर-2026 तक नागरिकों को पानी उपलब्‍ध कराया जा सकें। इस दौरान खातेगांव एसडीएम श्री प्रवीण प्र‍जापति सहित जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।  

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन