राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए मध्य भारत टीम रवाना, देवास के खिलाड़ी होंगे शामिल




भारत सागर न्यूज/देवास। खो-खो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर खो-खो पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कर्नाटक के बैंगलोर स्थित तुमकुर जिले में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए देवास जिले के सात खिलाड़ियों का चयन मध्य भारत खो-खो टीम में हुआ है।




चयनित खिलाड़ियों में अमन श्रीवास, जयंत वर्मा, विजय मकवाना, अभिषेक पटेल, योगेश राजपूत, कुलदीप सिंह पवार एवं चेतना चौहान शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी बैंगलोर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में मध्य भारत टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।




मध्य भारत खो-खो टीम 28 जनवरी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना हुई। टीम के रवाना होने से पूर्व चयनित खिलाड़ियों का बीसीजी कॉलेज ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर समाधान गोतम, विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर तन्मय गोतम, 




वीआईएस एकेडमी के खेल प्रशिक्षक आयुष श्रीवास, महेश सोनी (सचिव, रस्साकसी संघ देवास) सहित पवन बोयत, सुयश पासी, आदित्य श्रीवास्तव एवं एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों द्वारा स्वागत किया गया।




इस अवसर पर सभी ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं और देवास जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन