कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की
भारत सागर न्यूज/नागदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास पर मनाई गई। महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।
पीसीसी सदस्य राधे जायसवाल, शहर अध्यक्ष लोकेश चौहान, पार्षद आसिफ हुसैन, विशाल गुर्जर, राजकुमार राठौर, संदीप चौधरी, अय्यूब मेव, मोहम्मद रंगरेज, पिंटू राजोरिया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर निलेश गुर्जर, राजा यादव, हर्षद शुक्ला, सुपार्श्व दलाल, किशोर सेठिया, कैलाश रघुवंशी, राजा यादव, हेमंत मेहता, रणजीत गुर्जर, विनय सिंगोटिया, अशोक मीणा, रितेश कोलन, रमेश लाडा आदि मौजूद थे।



Comments
Post a Comment