पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बरोठा तहसील इकाई का गठन, जगदीशचंद्र जायसवाल बने अध्यक्ष




भारत सागर न्यूज/बरोठा। दिनांक 30 जनवरी 2026 को पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की तहसील बरोठा इकाई की बैठक रुद्राक्ष हायर सेकेंडरी स्कूल, बरोठा में आयोजित की गई। बैठक में बरोठा, सिरोलिया, केलोद, सन्नौड, पटाड़ी, डबलचौकी, चुरलाय, सुतारखेड़ा, खतेड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।




बैठक में जिला स्तर से संघ के वरिष्ठ संरक्षक एम.एल. मालवीय देवड़ा, जिला अध्यक्ष पं. देवीशंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी, देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए प्रकाश चौधरी ने सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया। बरोठा तहसील के वरिष्ठ सदस्य फूलसिंह नागर ने तहसील इकाई के गठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।




इसके पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित किया। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—

संरक्षक/मार्गदर्शक:
फूलसिंह नागर, रामचंद्र चौधरी
अध्यक्ष: जगदीशचंद्र जायसवाल
उपाध्यक्ष: देवीलाल झाला
कोषाध्यक्ष: विक्रम सिंह पटेल
सचिव: प्रकाश चंद्र चौधरी
सह सचिव: चंपालाल मंडलोई
प्रचार मंत्री: भंवरलाल मालवीय
सदस्य: बद्रीलाल चौधरी सहित अन्य
कार्यकारिणी सदस्यों में जगदीश सिंह ठाकुर, बंशीधर मंडलोई, रमेशचंद टेलर, विजयसिंह राठौड़, नाथूलाल चौधरी, हरिसिंह चावड़ा, राधेश्याम पटेल, हरिराम मंडलोई आदि को शामिल किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव अरविंद शर्मा ने संगठन के उद्देश्य, नियम एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर ने संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी ने अधिक से अधिक महिला सदस्यों को जोड़ने की अपील की। जिला अध्यक्ष पं. देवीशंकर तिवारी ने संगठन के लिए समय और समर्पण की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ संरक्षक एम.एल. मालवीय देवड़ा ने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जीवन को आनंदपूर्वक जीने का संदेश दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीशचंद्र जायसवाल ने कहा कि संगठन का विस्तार कर पेंशनर साथियों के हित में सक्रिय कार्य किए जाएंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट वरिष्ठ नागरिकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। अंत में कोषाध्यक्ष विक्रम पटेल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नाथूलाल चौधरी, चंपालाल मंडलोई, बद्रीलाल चौधरी, बंशीधर मंडलोई, शंकरलाल सुमन, भंवरलाल मालवीय, हरिसिंह चावड़ा, रामचंद्र चौधरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन