सीएमएचओ डाॅ.बेक ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सर्वे कार्य का किया निरीक्षण हितग्राहियों के घर पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकरी

- गर्भ का पता चलते ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन अवष्य करवायें:-सीएमएचओ डाॅ. बेक






भारत सागर न्यूज/ददेवास।
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र देवास के विभिन्न वार्ड में पहुंचकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया ,सर्वे कार्य कर रही टीम के साथ हितग्राहियों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिवार में सभी पात्र नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनवाने और अन्य योजनाओं के सम्बंध में चर्चा की।
      



सीएमएचओ डाॅ बेक ने बताया कि कलेक्टर ऋतुराजसिंह ने जिले सहित शहरी क्षेत्र देवास कि वार्डवार समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कम पाये जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर सर्वे कार्य करवाये जाने के निर्देष दिये है। इसके लिए अतिरिक्त टीम बनाकर सभी वार्ड में मातृ एवं षिषु स्वास्थ्य सर्वे कार्य करवाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में अधिकत्तर सक्षम परिवार की गर्भवती महिलाओं का प्रायवेट अस्पतालो में इलाज, जाॅचें और उपचार डिलेवरी होने से शतप्रतिषत टेªकिंग नही होती है। ये स्वेच्छा से अपना पंजीयन आॅगनवाडी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र में नही कराते है और प्रसव के दौरान कई बार हाई-रिस्क प्रबंधन नही होने से माॅ और बच्चे की जान को खतरा होता है । इसलिए शासकीय अस्पतालों में पंजीयन करवाना और गर्भावस्था में टेªकिंग कर सुरक्षित प्रसव सेवायें दी जाना है।
     



सीएमएचओ डाॅ.बेक ने बताया कि शासन के द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की समस्त गर्भवती महिलाओं का गर्भ अवस्था में शीघ्र पंजीयन कर ऑनलाइन अनमोल पोर्टल पर एन्ट्री की जा रही है सभी को आरसीएच आईडी मिलती हैै। जिससे उनको समय पर टीकाकरण एवं आवष्यक चिकित्सकीय जाॅच की पुरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास होती है।
 



गर्भावस्था में प्रसव पुर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाओं की निरन्तर माॅनिटरिंग करने सभी का पंजीयन अति महत्वपुर्ण है । ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का आषा कार्यकर्ता ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा समय पर पंजीयन किया जा रहा उनको समय पर सेवायें दी जा रही । शहरी क्षेत्र में विषेष टीम द्वारा निरन्तर सर्वे कार्य के द्वारा शतप्रतिषत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर सेवायें दी जावेगीं चाहे इनकी प्रायवेट में जाॅच और उपचार ले रहे हो पंजीयन और गर्भावस्था में चेकिंग निरन्तर की जावेगी।
      



डाॅ.बेक ने कहा कि नव दम्पत्ति अपने नजदीकी आगनवाडी केन्द्र या स्वास्थ्य केन्द्र में अपना विवाह पंजीयन करवाये परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन कि उचित सलाह,परामर्श लेवे एवं जैसे ही गर्भ का पता चले आषा ,आगनवाडी कार्यकर्ता या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से मिलकर अपना पंजीयन अनमोल पोर्टल पर अवष्य करवाये। गर्भावस्था में महिलाओं का समय पर टीकाकरण और चिकित्सकीय जाॅच और उपचार से सुरक्षित प्रसव शासन की प्राथमिकता है। जिससे हर घर में माॅ और बच्चे स्वस्थ रहे। किसी भी प्रकार की मातृ एवं शिशु मृत्यू ना हो ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन