देवास में श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकट उत्सव श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न

- काकड़ आरती, भजन, महाआरती व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




भारत सागर न्यूज/देवास।
शहर में श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकट उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।




उत्सव की शुरुआत प्रातः काकड़ आरती एवं पवित्र पोथी वाचन से हुई। भक्तों की उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। दोपहर 12 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती संपन्न की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




महाआरती के पश्चात भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय सच्चिदानंद भजन मंडली द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण परिसर भक्ति रस में डूब गया।




पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी मंदिर पुजारी संजय निकम द्वारा दी गई।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन