हिलटॉप अकादमी में निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की देवास शाखा द्वारा रविवार को शहर की हिलटॉप अकादमी में रोशनी आई क्लिनिक एवं सर्जरी सेंटर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आंखों और दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।




शिविर का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. नेहा आनंद, संरक्षक डॉ. नितिन मूंगी एवं सचिव डॉ. निष्ठा जैन के मार्गदर्शन में किया गया। 






इस अवसर पर हिलटॉप अकादमी के विद्यार्थियों सहित दंत जांच के लिए आए नागरिकों को मिलाकर लगभग 100 से 120 लोगों की निःशुल्क दंत जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया।




शिविर में एसोसिएशन से डॉ. वकार अहमद, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. वसीम पठान, डॉ. तंजिला कुरैशी, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. वरुण त्रिपाठी एवं डॉ. वैदिक पटेल की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा