चामुंडा टेकरी पर मधुमक्खियों का हमला, श्रद्धालु हुए घायल।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास की चामुंडा टेकरी स्थित छोटी माता मंदिर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।




जानकारी के अनुसार आयुष कोठारी अपने परिवार माता सीमा कोठारी, नानी विनीता देवी व अन्य सदस्यों के साथ महू से दर्शन करने आए थे। मंदिर परिसर में पहुंचते ही छत के समीप से मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। हमले में सेवा समिति के कर्मचारी भी चपेट में आए।




सूचना मिलते ही मां चामुंडा सेवा समिति के प्रभारी कपिल गुर्जर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि वन विभाग को छत्ता हटाने के लिए सूचना दे दी गई है। 




डिप्टी रेंजर श्याम शर्मा के निर्देशन में टीम ने परिसर में पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन