यूजीसी कानून का विरोध स्वर्ण समाज ने निकाली रैली सांसद निवास का किया घेराव




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । यूजीसी कानून के खिलाफ आज स्वर्ण समाज ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर सांसद निवास का घेराव किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। 




केंद्र सरकार द्वारा लायें गये यूजीसी एक्ट का पूरे देश में विरोध हो रहा है और जगह-जगह घरने प्रदर्शन किये जा रहें हैं। आज उज्जैन में भी स्वर्ण समाज सड़क पर उतरा। इस दौरान टावर चौक से सेठी नगर तक पैदल मार्च निकाला गया। 




जहां सांसद अनिल फिरोजिया के निवास का घेराव किया गया और राष्ट्रपति और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के नाम सांसद कों भेंट किया गया।इस दौरान विभिन्न समाज और संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। पार्षद अर्पित दुबे ने बताया कि यदि जल्दी ही यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा