भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से हो रही मिट्टी की कटाई को लेकर किसान हुए एक जुट

- एकत्रित होकर पहुंचे एस डी एम कार्यालय की कार्यवाही की मांग




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। नागदा तहसील में भूमाफियाओं द्वारा की जा रही पीली मिट्टी की अवैध रूप से कटाई की जा रही के विरोध में आज सैकड़ों किसान एकत्रित होकर नागदा एस डी एम कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार मधु नायक को ज्ञापन सौंपा आक्रोशित होकर सभी किसान कारवाही की मांग करने लगे उनका आरोप है 




की प्रशासन के नाक नीचे भारी संख्या में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर उसे बेचा जा रहा और प्रशासन कार्यवाही करने से डरने से डर रहा है एक तरफ तो मोहन सरकार गो माता के लिए गोशालय बनवाने का दावा करती है दूसरी और सरकार के संरक्षण में गोचर भूमि पर कब्जा करवाती हैं और उनके संरक्षण में ऐसे भू माफिया गौचर भूमि पर कब्जा कर लेते और ऐसा नहीं है ये पहली बार है 




हमने इसकी सूचना प्रशाशन को पहले भी दी परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की वही गांव वालों ने तो यहाँ तक कह दिया की अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं कर पा रहा है तो हमें बता दे हम अपने हिसाब से उनसे निपटना जानते है अगर गांव और गांव वालों को कुछ भी होता है तो समस्त जावाब देही प्रशासन की होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन