देवास में सड़क पर तेल फैलने से हादसे: ऑटो डिवाइडर से टकराया, एक घायल




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र में सोमवार को सड़क पर तेलनुमा पदार्थ फैल जाने से कई वाहन फिसल गए। घटना पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर हुई, जहां अचानक फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हो गया।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर तेल जैसा पदार्थ फैला होने के कारण वाहनों के ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान एक लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। वहीं, अचानक ब्रेक लगाने के प्रयास में दो कारें भी आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।




हादसे में मेंढकी निवासी दोपहिया चालक जयदीप ठाकुर घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर फैले तेलनुमा पदार्थ को साफ कराया। 




यातायात पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया तथा फिसलन वाले हिस्से पर अस्थायी चेतावनी व्यवस्था की। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा