नानूखेड़ी और रणायर गाडरी के मंदिर पहुंचे गोठड़ा में भविष्यवाणी करने वाले पंडा




भारत सागर न्यूज/देवास। खाचरोद तहसील में गोठड़ा माताजी के रूप में भविष्यवाणी करने वाले पंडा नागूलालजी शनिवार को देवास जिले के नानूखेड़ी व रणायर गाडरी गांव पहुंचे। नानूखेड़ी गांव में माता मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन किया। 




उनके साथ सीताराम दास महाराज भी थे। ग्रामीणों ने भक्तिभाव से अगवानी की। यहां धर्म-अध्यात्म पर चर्चा की। बताया कि किस तरह भविष्यवाणी का यह सिलसिला पीढ़ियों से चल रहा है। भक्त और भगवान के बीच आस्था और विश्वास का संबंध होता है। अगर विश्वास नहीं है तो आस्था व्यर्थ हो जाती है। 




इसलिए प्रत्येक सनातनी को प्रतिदिन गांव अथवा नगर के मंदिर में जाना चाहिए। परिवार में ऐ सा वातावरण बनना चाहिए जिससे ईश्वर से जुड़ाव हो। नानूखेड़ी मंदिर में माता का पूजन करने के बाद रणायर गाडरी गांव पहुंचे। 




यहां चोटिलावाली चामुंडा माता और भैरव मंदिर है, जिसकी स्थापना सीताराम दास महाराज ने की थी। पंडा पप्पू पटेल ने बताया कि नागूलाल पंडा काफी देर यहां रूके और मंदिर में पूजन किया। नवरात्र में मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं। आसपास के गांवों के सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन