तुलसी सिलावट ने देवास में बजट की विशेषताएं गिनाईं, कहा—गरीब, किसान और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता

तुलसी सिलावट




भारत सागर न्यूज/देवास।
मध्यप्रदेश सरकार के बजट को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने देवास में प्रेस वार्ता आयोजित कर बजट की प्रमुख बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट गरीबों, अन्नदाता किसानों, नारी शक्ति, उद्योग और अधोसंरचना विकास को समर्पित है। प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित प्रावधान किए गए हैं।




मंत्री सिलावट ने बताया कि शिक्षा, ऊर्जा और सिंचाई के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनसे प्रदेश को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक लगभग 2190 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जा चुका है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है।




उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिल रही है और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन