नागदा-उन्हेल रोड पर जिओ पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, कर्मचारियों से मारपीट — सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ब्रेकिंग न्यूज़: नागदा 




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा (मध्यप्रदेश)।
नागदा-उन्हेल रोड स्थित ग्राम हताई-पालकी के समीप एक जिओ पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपियों ने पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाश रात के समय पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और नकदी लूटने का प्रयास किया। कर्मचारियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे बदमाश घबराकर भागने लगे।




घटना की सूचना मिलते ही नागदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।




इस घटना के बाद क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा