भारत कॉमर्स विद्यालय के प्रिंसिपल ने दिखाई सख्ती, अनुशासन को लेकर उठाया कड़ा कदम

ते zc- बच्चों को बार बार चेताने पर बाल नहीं कटवाने के बावजूद बच्चों के काटे बाल




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा।
नागदा स्थित भारत कॉमर्स विद्यालय में अनुशासन को लेकर प्रिंसिपल बी. गुप्ता द्वारा उठाए गए कदम से विद्यालय परिसर में चर्चा का माहौल बन गया। विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद बाल नहीं कटवाए जाने पर प्रिंसिपल ने स्कूल में ही विद्यार्थियों के बाल कटवा दिए।




जानकारी के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन द्वारा पिछले कई दिनों से विद्यार्थियों को अनुशासन के तहत बाल कटवाने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही थी, लेकिन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद प्रिंसिपल बी. गुप्ता ने सख्त कदम उठाते हुए विद्यालय परिसर में ही बच्चों के बाल कटवा दिए।




इस घटना के बाद कुछ अभिभावकों ने प्रिंसिपल के इस निर्णय का विरोध किया, वहीं कई अभिभावकों ने इसे अनुशासन बनाए रखने के लिए सही कदम बताया। प्रिंसिपल बी. गुप्ता ने हमारे संवाददाता से चर्चा में बताया कि विद्यालय में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “विद्यालय द्वारा पहले ही बच्चों को डिसिप्लिन के तहत बाल कटवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।”




उन्होंने आगे बताया कि वे इससे पूर्व नवोदय विद्यालय में भी प्रिंसिपल रह चुके हैं, जहां अनुशासन और पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जाता है। “हमारा उद्देश्य बच्चों को अनुशासित बनाना है ताकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सकें। यही हमारा मुख्य लक्ष्य है,” उन्होंने कहा।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन