समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम में निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर आयुक्त दिलीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी। अवैध से वैध नल कनेक्शन के लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर उपयंत्रियों पर नाराजगी व्यक्त की गई। वहीं सिवरेज कनेक्शन के एक सप्ताह के लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।




आयुक्त ने विद्युत विभाग की एल.टी. एवं एच.टी. प्लांट की मोटरों तथा बोरवेल मोटरों की दक्षता को लेकर चर्चा करते हुए उपयंत्रियों से कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई -

स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य एक सप्ताह में पूरा नहीं करने पर विशाल जगताप को चेतावनी दी गई। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन की योजना अंतर्गत हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।




सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी -

आयुक्त ने प्र. स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार को मेंढकी क्षेत्र के वार्ड में कचरा प्वाइंट पाए जाने एवं पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई। स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन सभी सफाई मित्रों की उपस्थिति जांचें और वार्डों में कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।




उपायुक्त करेंगे प्रतिदिन प्रातः भ्रमण -

स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए चारों उपायुक्तों को प्रतिदिन सुबह वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। वहीं प्र. स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते द्वारा सिवरेज कनेक्शन लक्ष्य पूरा नहीं करने पर संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पेंशन प्रकरण और एनयूएलएम की समीक्षा -

एनयूएलएम अंतर्गत शासन की योजनाओं में स्वीकृति हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपायुक्त जाकिर जाफरी को सौंपी गई। स्थापना उपायुक्त को निर्देश दिए गए कि सेवानिवृत्ति से पूर्व कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण एवं देय राशि की फाइल समय पर तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

आवारा पशुओं पर कार्रवाई के निर्देश -

आयुक्त ने आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने तथा आवारा श्वानों को ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजकर एबीसी कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

भवन निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती -

1 जनवरी से निगम द्वारा जारी भवन निर्माण स्वीकृतियों की जांच करने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों एवं सड़कों पर पड़े भवन निर्माण सामग्री को हटाने हेतु रिमूवल टीम को निर्देश दिए गए। सामग्री नहीं हटाने पर संबंधित सप्लायरों पर कार्रवाई की जाएगी।

एमजी रोड एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा -

एमजी रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने और कम्पाउंडिंग प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

अमृत 2.0 योजना -

अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वार्डों में डाली जा रही पाइपलाइन से दिए जाने वाले नल कनेक्शनों पर जल उपभोक्ताओं से बकाया राशि अनिवार्य रूप से वसूलने के निर्देश आयुक्त ने दिए।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन