विजयवर्गीय महिला मंडल ने मनाया गणतंत्र दिवस एवं हल्दी-कुमकुम महोत्सव




भारत सागर न्यूज/देवास। विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस एवं हल्दी-कुमकुम महोत्सव का आयोजन विजयवर्गीय धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू विजय विजयवर्गीय ने की।




मंडल सचिव श्रीमती याशी पंकज विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर देश के प्रति अपने प्रेम, श्रद्धा एवं भक्ति की भावना व्यक्त की। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना अशोक विजयवर्गीय द्वारा मंडल की ओर से सभी महिलाओं को हल्दी-कुमकुम कर भेंट प्रदान की गई।




कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन