जिला प्रशासन के निर्देश पर दुकानदारों को दी गई समझाइश, मोटे अनाज, हेल्दी स्नैक्स अपनाने की अपील

- खाद्य विभाग की स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड पर सख्ती, बच्चों में हेल्दी ईटिंग को बढ़ावा




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा।
जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जंक फूड पर खाद्य विभाग की सख्ती देखी जा रही है। खाद्य विभाग का उद्देश्य बच्चों में हेल्दी ईटिंग की आदतें विकसित करना और उन्हें नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों से बचाना है।

दुकानदारों को यह भी बताया गया कि स्कूल टाइम के दौरान बच्चों को जंक फूड न बेचा जाए। इसके साथ ही मोटा अनाज, मल्टीग्रेन नूडल्स और पोषणयुक्त विकल्पों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।




अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर नियमों का उल्लंघन सामने आया है, जिसकी जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। आगे भी लगातार निरीक्षण और अवेयरनेस अभियान जारी रहेगा, ताकि बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन