परिवहन विभाग ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर आयोजित किया
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला परिवहन कार्यालय देवास द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने पंजीबद्ध आवेदकों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने उपस्थित आवेदकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए मौके पर ही आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कराईं। शिविर के दौरान कुल 7 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण दर्ज किया गया।
कार्यालय में लंबित शेष 7 शिकायतों के संबंध में आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित औपचारिकताओं की जानकारी प्रदान की गई। संबंधित आवेदकों ने शीघ्र ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर शिकायतों के निराकरण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
परिवहन विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर से शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल सुनिश्चित हुई है।




Comments
Post a Comment