दूध से निर्मित पनीर विक्रय कर रहे हैं या वनस्पति से निर्मित पनीर, संस्थानों में लिखना अनिवार्य – कलेक्टर ऋतुराज सिंह

जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास
–---------
- अमानक पनीर बेचने पर 05 लाख तथा मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 03 लाख रुपए का दंड लगेगा
–---------
- जिले में "पीएम राहत योजना’’ का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधितों को प्रशिक्षण दें
–-----------
- शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को नोटिस देकर कब्जा हटाने की कार्यवाही करें
-------------
- सभी निर्माण विभाग जिले प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कर शीघ्र पूर्ण करें
–-----------
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच के लिए दल का गठन करें
–---------
- कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आनंद मालवीय सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
           



बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को नोटिस देकर कब्जा हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर सिंह ने जिले में ‘’पीएम राहत योजना’’ का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ित का 01 लाख 50 हजार रूपये तक का कैशलेस उपचार होगा। सभी संबंधितों को पीएम राहत योजना के संबंध में प्रशिक्षण दें।
        



कलेक्टर सिंह ने ड्रग निरीक्षक से जिले में की गई कार्रवाई की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाले संस्थानों पर भी जाकर जांच करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डेरी संस्थानों पर ये अनिवार्य रूप से लिखवाए की दूध से निर्मित पनीर विक्रय कर रहे है या वनस्पति से निर्मित पनीर। अमानक पनीर बेचने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करें। अवमानक पनीर बेचने पर 05 लाख तथा मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 03 लाख रुपए रुपये का दंड लगाने का प्रावधान है।
        



कलेक्टर सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत मार्गों की समीक्षा कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि विभागीय अधिकारी मार्ग निर्माण कार्य की गुणवत्ता का समय पर परीक्षण करें। अधिकारियों द्वारा किस दिनांक को परीक्षण किया है इसका रिकॉर्ड मेंटेन करें। मार्ग पूर्ण होने पर मार्ग निर्माण कार्य निम्न गुणवत्ता का पाए जाने परीक्षण करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर सिंह अपर कलेक्टर संजीव जैन को निर्देश दिए कि जिले में निर्माण कार्यों की जाँच के लिए दल का गठन करें जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाँच करें।  
       कलेक्टर सिंह ने जिले में पीआईयू द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य की समीक्षा कर निर्देश दिए कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों की गति बहुत धीमी है। उन्होंने सभी प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने पर सभी संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि बालगढ़ और कन्नौद में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का कार्य मई 2026 तक पूर्ण करें, जिससे नए सत्र में जुलाई से वहां कक्षाए शुरू हो सकें।
        कलेक्टर सिंह ने एमपीईबी द्वारा जिले में आरडीएसएस योजना एवं एसएसटीडी योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने ईई एमपीईबी को निर्देश दिए कि जिले में “धरती आबा अभियान” के तहत चिन्हित मंजरे टोलो के 1700 से अधिक घरों में 24 घंटे लाइट पहुंचाने का कार्य 02 माह में पूर्ण करें। कलेक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य  (पीएम–कुसुम) योजना की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाये। इसके लिए किसानों को योजना की जानकारी दे और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
    कलेक्टर सिंह ने पीएमजीएसवाय अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर पर जीएम पीएमजीएसवाय को कार्य गुणवत्तापूर्ण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना अंतर्गत चिन्हित प्रस्तावित मार्गों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली, इस दौरान बताया गया कि सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा पर बनाए जा रहे 07 बैराजों में से 03 बैराजों का कार्य पूर्ण हो गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर सभी बचे हुए बैराजों का निर्माण कार्य समय–सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने आरईएस, एमपीआरडीसी, जल निगम अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने खनिज एवं आरटीओ विभाग को शतप्रतिशत राजस्व लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन