कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में कंप्यूटर लैब का किया शुभारंभ

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने  दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। यह लैब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) देवास द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत निर्मित की गई है। बैंक ने विद्यालय को पूर्ण सुसज्जित कंप्यूटर लैब प्रदान करने के साथ-साथ तीन आधुनिक कंप्यूटर भी भेंट किए हैं।
      



शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा, “एसबीआई बैंक द्वारा बहुत ही सुंदर एवं उपयोगी कंप्यूटर लैब तैयार की गई है, इसके लिए मैं बैंक का हृदय से धन्यवाद देता हूं। यह पुण्य का कार्य है। संस्था के सभी सदस्य इन बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अथक प्रयास कर रहे हैं। संस्था द्वारा बालिकाओं के कौशल विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। अब कंप्यूटर लैब एवं कंप्यूटरों की उपलब्धता से ये बालिकाएं कंप्यूटर के क्षेत्र में भी निपुणता प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ सकेंगी।” इस दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने छात्रों से चर्चा भी की
       



कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत शिव वंदना एवं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा गाए गए स्वागत गीत से हुई। बालिकाओं ने हारमोनियम एवं तबला की संगत में शानदार प्रस्तुति दी।
      



कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने क्रिकेट की शिक्षिका कुमारी पूजा वर्मा एवं क्रिकेट टीम की बालिकाओं – कुमारी निकिता, कुमारी नंदिनी, कुमारी शिवानी, कुमारी रेणुका एवं कुमारी आरती को पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।




इस अवसर पर  सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता यादव , एसबीआई बैंक देवास के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय नाथ मिश्रा, संस्था के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा, अध्यक् राजेंद्र मूंदड़ा सहित अन्य पदाधिकारी, एसबीआई से श्रीमती पूर्ति जैन, श्रीमती श्वेता, सुनील मेहता तथा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। आभार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा सोनी ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन