जिला विधिक प्राधिकरण में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 100 से अधिक प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
नेशनल लोक अदालत में 100 से अधिक प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। न्यायाधीश ने इस अवसर पर अभिभाषक संघ से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराया जाए, ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके।
लोक अदालत में बिजली विभाग से जुड़े मामले, नगर निगम से संबंधित प्रकरण, कुटुंब न्यायालय के मामले सहित अन्य विवादों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
न्यायाधीश ने बताया कि पिछली लोक अदालत की तुलना में इस बार अधिक मामलों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुल 68 प्रकरण लोक अदालत के लिए रैफर किए गए हैं, जिनमें से लगभग 50 मामलों का निराकरण होने की उम्मीद है।




Comments
Post a Comment