11 तरह के 5 क्विंटल फलो से सजेगा मंदिर, मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

- श्री पंचदेव त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर विजयनगर मे होंगे विविध आयोजन



भारत सागर न्यूज/देवास। सभी के संकट हरने वाले प्रभु हनुमान जी महाराज का पावन जन्म प्रकटोत्सव 2 अप्रैल, गुरुवार को स्थानीय श्री पंचदेव त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर विजयनगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। 



मंदिर समिति के नरेन्द्र यादव ने बताया कि मंदिर को 11 तरह के 5 क्विंटल फलो से सजाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे पूजन, अभिषेक एवं चौला श्रृंगार के साथ होगा। इसके पश्चात सुबह 6 बजे जन्मोत्सव मनाते हुए भव्य आरती की जाएगी। 



सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 5 बजे मंदिर पहुंचकर पूजन-अभिषेक एवं आरती में सहभागी बनें। इसी दिन रात्रि 8 बजे से हनुमानजी भक्त मंडल राजौदा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें भक्ति संगीत के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 



विशेष आकर्षण के रूप में मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा, जिसका दर्शन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर समिति के नरेन्द्र यादव ने समस्त भक्तजनों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन