महाकाल क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, 12 मकान हटाए गए




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने आज बड़ी कार्रवाई की। महाकाल मंदिर के समीप स्थित स्मार्ट पार्किंग स्थल रोड़ पर 15 मीटर चौड़े मार्ग में आ रहे भवनों को निगम द्वारा हटाया गया। 




निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मार्ग में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया। इस मार्ग में कुल 14 भवन चिन्हित किए गये थे, जिनमें से 12 भवन मालिकों की सहमति के बाद यह कार्रवाई की गई। 




बता दें कि यह सड़क बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग तक बनाई जाएगी, जिससे महाकाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।




कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और  स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा और सीएसपी राहुल देशमुख मौके पर मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा