नागदा व्यापारी संघ द्वारा नववर्ष अभिनदंन हेतु भव्य मिलन समारोह 28 मार्च को
भारत सागर न्यूज/नागदा। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर नागदा व्यापारी संघ द्वारा नववर्ष के स्वागत में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन शनिवार, 28 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
यह आयोजन श्री सिद्ध मनकामेश्वर हनुमान मंदिर परिसर, चंबल डेम, बिरलाग्राम फाटक के समीप, नागदा जं. (जिला उज्जैन) में संपन्न होगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी बंधु एवं उनके परिवारजन सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन पंकज नामदेव एवं लता खेतान की अध्यक्षता में नागदा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर शाम 5:00 बजे से महिला मंडल द्वारा हाउजी एवं चेयर रेस, सायं 5:30 बजे से सुंदरकांड पाठ, सायं 7:45 बजे – अतिथि स्वागत एवं सम्मान व स्नेहभोज आयोजित होगा।
कार्यक्रम में रमेश खंडेलवाल (अध्यक्ष, देवी अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स, म.प्र.) एवं संजय अग्रवाल (भाजपा नगर अध्यक्ष, उज्जैन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रंजना पाटीदार (अनुविभागीय अधिकारी, नागदा), विक्रम अहिरवार (अनुविभागीय अधिकारी नागदा), श्रीमती मधुजी नायक (तहसीलदार, नागदा) एवं अजय रोहरा (अध्यक्ष, किराना व्यापारी एसोसिएशन) शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संघ के पदाधिकारी— अध्यक्ष पंकज नामदेव, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रसमन जैन एवं संयोजक दिलीप कांठेड़ के नेतृत्व में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
साथ ही मुख्य संरक्षक दिनेश अग्रवाल, संगठन मंत्री रितेश नागदा, मीडिया प्रभारी निलेश मेहता, उपाध्यक्ष संजय मुरडिया, अनिल पोरवाल भगवान लाल पोरवाल, दिलीप सोनगरा, मनीष पोरवाल, राहुल अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। महिला मंडल में अध्यक्ष लता खेतान, सचिव वर्षा मेहता, सह सचिव राधा पांचाल, कोषाध्यक्ष पद्मा सेठिया एवं संयोजक सीमा मालपानी की विशेष भूमिका रहेगी।
नागदा व्यापारी संघ द्वारा समस्त व्यापारी बंधुओं एवं उनके परिवारजनों से अपील की गई है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर नववर्ष मिलन समारोह को सफल बनाएं एवं आपसी सौहार्द व एकता को सुदृढ़ करें। जानकारी नागदा व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।




Comments
Post a Comment