जश्न में हुड़दंग, पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार।




भारत सागर न्यूज/देवास। भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद शहर में मनाए जा रहे जश्न के बीच कुछ युवकों की हुड़दंगबाजी सामने आई। 




बीती रात सयाजी गेट क्षेत्र में कुछ लोगों ने सुतली बम और पटाखे आम लोगों की ओर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ सुरक्षा कर्मी और नागरिकभी घायल हो गए।




घटना के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।




कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा के अनुसार आदर्श पडियार, नितिन कुमावत, आदित्य गुप्ता और आयुष अहीर को पकड़कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश भी जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन