देवास में हार्डवेयर दुकान में चोरी, शटर तोड़कर घुसे बदमाश
भारत सागर न्यूज/देवास। विकास नगर स्थित प्राधिकरण मार्केट में बीती रात एक हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और सामान को नुकसान पहुंचाया।
सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का टूटा ताला और क्षतिग्रस्त शटर देखा तो तुरंत दुकान संचालक अरविंद शर्मा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
अरविंद शर्मा ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से इस दुकान का संचालन कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2007 में भी उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह आकलन किया जा रहा है कि दुकान से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और कुल कितना नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।




Comments
Post a Comment