कलाव्योम फाउंडेशन ने महामहिम राज्यपाल को दी होली की शुभकामनाएँ, ज्ञानव्योम पहल पर हुई चर्चा




भारत सागर न्यूज/देवास। कलाव्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल ने लोकभवन, भोपाल पहुँचकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्रीमाल ने राज्यपाल को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। 




मुलाकात के दौरान राज्यपाल को कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में संचालित की जा रही विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।




विशेष रूप से चर्चा के दौरान ज्ञानव्योम पहल पर जोर दिया गया, जो शिक्षा के प्रसार और बौद्धिक विकास के लिए फाउंडेशन की एक अनूठी प्रतिबद्धता है। 




साथ ही, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, युवा कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी राज्यपाल के समक्ष साझा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्रीमाल के साथ प्रतिनिधिमंडल में मोहित सिंह तथा बलवीर राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। माननीय राज्यपाल ने कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किए जा रहे इन कार्यों की सराहना की और भविष्य के सेवा प्रकल्पों के लिए अपनी मंगलकामनाएँ प्रदान कीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन