देवास में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ने मारी टक्कर, चार छात्र घायल
भारत सागर न्यूज/देवास। इंदौर से शाजापुर लौट रहे छात्रों की एक स्कोडा कार देवास-मक्सी बायपास पर हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार चारों युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल (एमजी हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक, सभी युवक शाजापुर और शुजालपुर के निवासी हैं और इंदौर में पढ़ाई करते हैं। बुधवार को वे अपने घर लौट रहे थे, तभी बायपास पर अचानक सामने आए टैंकर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क पर अचानक टैंकर आ जाने से संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
यह हादसा एक बार फिर बायपास सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों के दावे के बावजूद ऐसे हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं।
.jpeg)



Comments
Post a Comment