होलीका दहन के बाद मेले में गल पर घुमे पड़ियार...




भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। मंगलवार अलसुबह नगर व अंचल में पारंपरीक त्योहार होलीका का दहन समिति के प्रमुख लोगों सहित विशिष्ठजनो द्वारा किया गया। 




पश्चात अधिकांश लोग समाजस्तर पर निकलने वाली गेर में शामिल होकर नगर के शोकाकुल परिजनो को रंग-गुलाल करने पहुंचे। इस दिन होली होने से नगर के सभी बाजार बंद रहते है। अधिकांश लोग पार्टी-पीकनीक मनाते है तो कई आसपास के गांवो में लगने वाली जत्रा का आनंद लेते है।  




ग्राम घट्टियाभाना में लगा मेघनाथ मेला -

समीपस्थ ग्राम घट्टियाभाना में धुलेंडी के अवसर पर लगने वाला मेघनाथ मेला संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मीलित हुए। गल पर घुमने वाले पड़ियार कनेरिया निवासी देवीसिंह का गांव में ढ़ोल-ढ़माकों के साथ जुलुस निकाला। ग्रामिणों द्वारा पड़ियार को तिलक लगाकर अपनी इच्छाशक्ति अनुसार भेंट-पूजा प्रदान दी। 




रस्मों के बाद समय आया उस महत्वपूर्ण पल का जिसे देखने के लिए हजारों लोग सैकड़ो वर्षो से ग्राम घट्टियाभाना में आते है, और वह पल था करीबन 42 फीट ऊंचे खंबे (लाट) पर पड़ियार को चढ़ाकर उसे घुमाने का। ऊंचाई पर चढ़ने के बाद पड़ियार को चारपाई पर लेटाकर उनके सहयोगियों द्वारा पीठ पर रीड़ की हड्डी के आसपास चमड़ी में छेद कर लोहे के 2 हुक डाले गए। 




इसके बाद इन हुकों के छेदो मे से रस्सी निकालकर रस्सी को खंबे के उपरी सिरे पर रखी हुई लकड़ी के एक सिरे से कसकर बांधने के बाद इस लकड़ी के दुसरे सिरे से एक रस्सी को नीचे की ओर लटका कर गोल चक्कर लगाया गया। इस दौरान देवस्थान और मेला परिसर में उपस्थित हजारों लोगो द्वारा मेघनाथ महाराज की जय के जयघोष लगाए। क्षेत्र के हजारों लोगों इस दृश्य को देखने यहां पर आते है। मान्यताएं है कि, यहां पर पूजा-अर्चना कर मांगी गई मनोकामनाएं पुरी होती है। मेला समिति द्वारा इस वर्ष से मेला 1 दिन के बजाए 2 दिन लगाने का निर्णय लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन