कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अपील: जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, नागरिक न हों पैनिक...
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और ईंधन की सप्लाई पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है।
कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन लगातार ईंधन आपूर्ति पर नजर बनाए हुए है और पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल की नियमित आवक हो रही है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अफवाहों के चलते लोगों ने घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदना शुरू कर दिया, जिससे पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ देखने को मिली।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे




Comments
Post a Comment