सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (अंग्रेजी माध्यम), बिरला ग्राम नागदा के भैया-बहनों ने रचा सफलता का कीर्तिमान-
भारत सागर न्यूज/नागदा । चरित्र, ज्ञान और संस्कार की त्रिवेणी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है।
कक्षा पंचमी में सभी भैया-बहन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें अंकों के आधार पर अर्जित प्रतिशत में बहिन आशी साहनी (87.5) ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहिन अनुष्का सोनार्थी (81) ने द्वितीय स्थान एवं बहिन आराध्या सोनी (80.2) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बहिन हर्षिता बैरागी ने गणित विषय में 60 में से 60 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
कक्षा अष्टमी में भैया शिवम सोनी (84.6) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बहिन अंचल शेर (77.5) ने द्वितीय स्थान एवं बहिन दीप्ति (69.33) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त बहिन यशिका योगी (68.3) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांचवीं एवं आठवीं के साथ-साथ अन्य कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, समिति अध्यक्ष राजेंद्र कांठेड़, सचिव गिरधारी सिंह शेखावत सहित समस्त समिति सदस्यों एवं आचार्य परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Comments
Post a Comment