कन्या महाविद्यालय में जल संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान एवं रैली का आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत प्राचार्य डॉ जी डी सोनी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जल संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान, निबंध, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना था। डॉ वर्षा जायसवाल ने अपने व्याख्यान में जल संरक्षण के महत्व तथा छात्रों को अपने दैनिक जीवन में जल की बचत करने के लिए प्रेरित किया।
प्रो प्रमोद परिहार ने छात्राओं को जल के महत्व एवं जल संकट की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा डॉ क्रांतदर्शी सिंदल ने जल बचाने के व्यावहारिक उपाय के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की अलीशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर महकद्वीप निरनिया रही।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ममता चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कशिश अंसारी रही।
इसी कड़ी में 12 मार्च को प्रो अंकित सक्सेना द्वारा छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा परिसर में स्वच्छता एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में जल संरक्षण का संदेश प्रसारित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने जन संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






Comments
Post a Comment