नेमावर, सिरालिया व कुडगांव में विशेष आपदा जागरूकता अभियान

- डूबने से बचाव, सीपीआर व सर्पदंश पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी




भारत सागर न्यूज/देवास।
आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के मार्गदर्शन में दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी के नेतृत्व तथा होमगार्ड एवं स्टेट दिसस्टर रिस्पांस फाॅर्स (एसडीआरएफ) के सहयोग से जिले के ग्राम नेमावर, सिरालिया एवं कुडगांव में विशेष आपदा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 




अभियान के दौरान सब इंस्पेक्टर वीणा कौशल ने ग्रामीणों को डूबने से बचाव के उपाय, हृदयघात की स्थिति में सीपीआर (सीपीआर) देने की सही विधि तथा सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 




विशेषज्ञों ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक तरीके भी समझाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा संकट की स्थिति में स्वयं एवं अन्य लोगों की सहायता के लिए तैयार करना था। 




इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सन्मीत खनुजा ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम नागरिकों की आपदा से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करते हैं और समाज में सामूहिक सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाते हैं। 




कार्यक्रम में सिविल डिफेंस वालंटियर यशवंत जोशी, राजेश जोशी, लोकेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन