भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हुई “भक्तमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ”

- रामकथा मनुष्य को जीवन में सदाचार, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाती है - पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी 




भारत सागर न्यूज/देवास।
गंगानगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्थान और धर्मप्रेम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “भक्तमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ” का शुभारंभ शनिवार को भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। 




यह पावन कथा 14 मार्च से 22 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक परशुराम वाटिका गार्डन, गंगानगर (होटल अविरल के पीछे, भेड़िया शूज ए.बी. रोड) में आयोजित की जा रही है। 




आयोजक सुरेश चंद्र व्यास (सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री, नगर निगम देवास) ने बताया कि कथा का शुभारंभ शनिवार को बिधेश्वर महादेव मंदिर, गंगानगर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा कालोनी के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। 




इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों और जयघोष के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा के प्रथम दिवस पर सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर श्रीराम कथा का प्रारंभ किया। 




अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के आदर्शों से परिपूर्ण है। रामकथा मनुष्य को जीवन में सदाचार, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि राम का स्मरण और कथा श्रवण मानव जीवन को पवित्र बनाकर उसे सही दिशा देता है। 




व्यासपीठ की आरती पूर्व निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, विपिन कुमावत, टीपी तिवारी, आर. एस. केलकर, एसपी आचार्य, संगीता मालवीय, सुरेश व्यास, महेश व्यास, जगदीश व्यास, अरविंद तिवारी सहित अन्य भक्तों ने श्रद्धा के साथ की। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन